कुठाड़ रियासत (Kuthar Princely State, Solan)

               कुठाड़ रियासत

(Kuthar Princely State)


    कुठाड़ रियासत (सोलन) सपाटू के पास कुठाड़ नदी घाटी में स्थित थी। ये रियासत 45 वर्ग किमी. में फैली हुई थी। 

                       इस रियासत की स्थापना किश्तवाड़ रजौरी से आए सूरत चंद ने 13 वीं शताब्दी के आसपास की थी। आरंभ में सूरतचंद ने कुठाड़ क्षेत्र के रीहणी, धार, शील, धरुथ और फेटा स्थानों को अपने अधीन किया।

सूरतचंद से लेकर अंतिम राणा कृष्ण चंद तक कुठाड़ के 49 शासक हुए।



कुठाड़ रियासत के प्रमुख शासक -


राणा जयचंद(Rana Jai Chand)

                          इनका शासन काल 1858 से लेकर 1895 तक का था। जय चंद के समय में इनके  चाचा मियां बहादुर सिंह रियासत के वज़ीर थे, जो एक कुशल अधिकारी थे।


राणा कृष्ण चंद (Rana Krishan Chand)

                   राणा कृष्ण चंद 19 नवम्बर, 1930 में कुठाड़ के राणा बने। ये कचठाड़ रियासत के अंतिम शासक थे। 


        15 अप्रैल, 1948 में कुठाड़ रियासत को महासू ज़िले का हिस्सा बनाया गया, जो 1972 ई॰ में सोलन के रूप में विकसित हुआ। 


      

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नालागढ़ / हिंदूर / हण्डूर रियासत (Nalagarh / Hindur Princely State, Solan)

सोलन रेलवे स्टेशन (Solan Railway Station, Narrow Gauge Railway Station)Solan

बघाट रियासत (Baghat Princely State, Solan)